काल करे सो आज कर, आज करे सो अब।पल में परलय होएगी, बहुरि करेगा कब ॥
जी हाँ जो काम करना है उसे जितनी जल्दी
शुरू कर दिया जाये उतना ही अच्छा होता है कारण
जब हम कोई काम जल्दी शुरू करते है तो हमारे पास उस काम की योजना बनाने के
लिए ,उसे पूरा करने के लिए पर्याप्त समय होता है और यदि काम करते समय कुछ गलतियां
भी हो जाये तो उन्हें सुधारने के लिए भी समय मिल जाता है इसलिए कहा जाता है कि कभी
भी किसी भी काम को कल पर मत छोड़ो, जो कल करना है उसे आज करो और जो आज करना
है उसे अभी करो ।
अब जब ये मामला हमारे जीवन की वित्तीय
समस्यायों से सम्बंधित हो तो और भी अच्छा होगा कि वित्तीय आत्मनिर्भरता जितनी
जल्दी पा ली जाये उतना ही हमें अपने जीवन
को जीने का समय मिल जाता है वरना सारी
ज़िंदगी कमाने धमाने में ही निकल जाती है.
तो आईये आज इस
बात पर चर्चा करते है कि निवेश या बचत की आदत जल्दी डाल लेने से क्या फायदे हैं:-
Image source:-https://www.quora.com
यदि आप काम उम्र में बचत की आदत डाल लेते हैं तो इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि आप अधिक जोखिम वाले विकल्पों पर निवेश करने की सोच सकते हैं कारन यदि आपके पास निवेश पर होने वाले नुकसान की भरपाई करने के लिए अधिक समय होता है वहीँ एक व्यक्ति जो उम्र के बाद के पड़ाव पर बचत शुरू करता है उसे नुकसान को नियोजित करने या नियंत्रित करने का पर्याप्त समय नहीं मिलता है
जब आप उम्र के शुरुआती दौर में बचत करना शुरू कर देते हैं तो आपको अपने निवेश के मूल्य को बढ़ने का ज्यादा समय मिलता है जिससे ब्याज पर ब्याज ज्यादा समय के लिए मिलता है और आप अपनी काम राशि की बचत से भी एक अच्छी खासी रकम जोड़ पाते हैं ।
३. रोज़मर्रा के खर्चों के लिए अधिक राशि उपलब्ध :-
जब आप काम उम्र में बचत की आदत ढाल लेते है तो
आपको कम बचत ज्यादा समय के लिए करने का अवसर मिल जाता है परिणाम आपको अपने
रोज़मर्रा के खर्चों हेतु ज्यादा राशि आपकी जेब में उपलब्ध रहती है और आप जीवन का
ज्यादा आनंद ले पाते हैं
४. सुरक्षित भविष्य :-
जीवन में कई बार ऐसा समय आ जाता है जब आपको अपरिहार्य खर्चों को पूरा
करने के लिए तत्काल धन की आवश्यकता होगी। ऐसे समय में, कम उम्र में किया
गया निवेश बहुत उपयोगी साबित हो सकता है और आपको कठिन समय से खुद ही निकलने में
मदद करेगा। परिणाम आप अपने को और अपने भविष्य को सुरक्षित महसूस करेंगे ासबसे बड़ी
बात आप किसी के आगे हाथ फ़ैलाने कि स्थिति से बच जायेंगे जो आपके स्वाभिमान एवं
सम्मान को बनाये रखेगा
५. वित्तीय संतुलन :-
जब आप उम्र के शुरुवाती दौर में बचत करना शुरू कर देते है तो आपके पास
पर्याप्त समय होता है कि आप ऐसी निवेश विकल्प पर बचत करे जहाँ उच्चत्तम स्तर की
आय(High return)
होने के विकल्प हों, इसमें कोई संदेह नहीं कि ऐसे निवेश में जोखिम
होने की सम्भावना भी अधिक होती है कितुं लम्बे समय में निवेशित राशि यदि समय समय पर नियोजित की जाती
रहे तो जोखिम काम होता जाता है और return ज्यादा होने की सम्भावना बढ़ जाती है।
वित्तीय सलाहकार
की मदद लेने या किसी विशेषज्ञ की राय लेने में ना शर्मायें और ना ही झिझकें।
Today is the opportunity to build the tomorrow you want.
